फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा, अस्पतालों में लगातार बेड्स की क्षमता बढ़ा रही सरकार

Mon, 07 Jun 2021 07:42 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए लगभग 37 हजार बेड्स तक की क्षमता बढ़ाना चाहती है जिससे किसी सनाक्त में लोगों की जान बचाई जा सके...
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर सत्येंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार राजधानी में एक बेहतर बुनियादी स्वास्थ्य ढांचे को विकसित करने के उद्देश्य से अपने अस्पतालों को एक नई शक्ल दे रही है। इसके तहत, दिल्ली में नए अस्पतालों के निर्माण और मौजूदा अस्पतालों में बेड की क्षमता बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में एक नई बिल्डिंग बनाई जा रही है, जिससे यहां बेड क्षमता 300 से बढ़कर 662 हो जाएगी। रोहिणी स्थित डॉ. अंबेडकर अस्पताल में मदर एंड चाइल्ड केयर को समर्पित 463 बेड का एक नया ब्लॉक भी बनाया जा रहा है। इससे इस अस्पताल की मौजूदा बेड क्षमता 500 से बढ़कर 963 हो जाएगी।

विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कुछ अस्पतालों का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का प्रयास है कि अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ दिल्ली के बुनियादी स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया जाए, ताकि वह न केवल वर्तमान समय में, बल्कि कई दशकों तक दिल्ली के लोगों की सेवा कर सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए लगभग 37 हजार बेड्स तक की क्षमता बढ़ाना चाहती है जिससे किसी सनाक्त में लोगों की जान बचाई जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें