फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव : जहां हो रहा सीएए-एनआरसी का विरोध वहीं होंगी योगी आदित्यनाथ की सभाएं

Thu, 30 Jan 2020 05:04 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • एक से लेकर चार फरवरी तक दिल्ली में रहेंगे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • इस दौरान उनकी एक दर्जन से ज्यादा जनसभाएं अलग अलग इलाकों में की जाएंगी
  • दिल्ली चुनाव में पीएम मोदी के साथ सबसे ज्यादा डिमांड में हैं योगी आदित्यनाथ 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जिन इलाकों में सीएए (संशोधित नागरिकता कानून) और एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है उन्हीं इलाकों की विधानसभाओं में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभाएं होनी तय हुई हैं। इसमें शाहीनबाग से लेकर जामियानगर और चांद बाग से लेकर मुस्तफाबाद और श्रीराम कॉलोनी समेत मौलवी नगर के इलाके शामिल हैं। 

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ एक फरवरी से लेकर चार फरवरी तक दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान उनकी एक दर्जन से ज्यादा जनसभाएं अलग अलग इलाकों में की जाएंगी। दिल्ली के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सबसे ज्यादा डिमांड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। जानकारी के मुताबिक योगी की दिल्ली में अब तक 12 जनसभाओं और अलग अलग विधानसभाओं का चयन हो गया है। 

इसमें सबसे अहम ओखला विधानसभा शामिल है। इसी इलाके में जामिया नगर से लेकर शाहीनबाग का प्रदर्शन चल रहा है। इसके अलावा योगी की करावल नगर इलाके में भी जनसभा होगी। इस इलाके की श्रीराम कॉलोनी में सीएए और एनआरसी को लेकर लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी तरह से मुस्तफाबाद विधानसभा में भी योगी की जनसभा लगाई गई है। इस इलाके के चांद बाग और मुस्तफाबाद क्षेत्र में लगातार प्रदर्शन चल रहा है। 
विज्ञापन


इसी तरह से बदरपुर इलाके में योगी की एक सभा होनी तय हुई है। इस इलाके में मौलवी नगर में प्रदर्शन चल रहा है। इन विधानसभाओं के अलावा वह तुगलकाबाद, कालका जी, नरेला, बवाना, रोहिणी, बादली और आदर्श नगर में भी जनसभाएं करेंगे। कुछ और विधानसभाओं में भी योगी अदित्यनाथ की जनसभाओं का शेड्यूल जारी हो सकता है। भाजपा नेताओं का मानना है कि चुनाव वाले दिन से चंद रोज पहले तक योगी की जनसभाओं से माहौल बदल सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें