दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मिले। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेने के बाद केजरीवाल पहली बार पीएम मोदी से मिले। मुलाकात के बाद सीएम केजरीवाल ने बाहर निकलकर बताया कि दोनों की औपरचारिक मुलाकात थी जिसमें उन्होंने दिल्ली हिंसा और कोरोना वायरस पर बातचीत की।
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह से औपचारिक मुलाकात की थी। केजरीवाल ने अमित शाह से मिलने के बाद एक ट्वीट में लिखा कि गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुई जो बहुत अच्छी व फलदायक रही। हमने कई मुद्दों पर बातचीत की। दोनों में इस बात की सहमति बनी है कि दिल्ली के विकास के लिए हम साथ मिलकर काम करेंगे।