फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल मिश्रा की वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा का दावा झूठा, दिल्ली पुलिस ने किया इनकार

Tue, 03 Mar 2020 12:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कपिल मिश्रा और ज्वाइंट सीपी आलोक कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज सुबह से ही भाजपा नेता कपिल मिश्रा की सुरक्षा से जुड़ी खबरों को लेकर बहस गर्म है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने कपिल को किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था देने से साफ इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार ने बताया है कि कपिल मिश्रा को कोई सुरक्षा प्रदान नहीं की गई है। कपिल मिश्रा को वाई प्लस सिक्योरिटी देने की बात गलत है।

कपिल मिश्रा की सुरक्षा की खबर पर विपक्षी नेता इसलिए भड़के क्योंकि उनका आरोप है कि भड़काऊ भाषण देने वालों को पुलिस सुरक्षा दे रही है ये कहां तक ठीक है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भड़काऊ भाषण देने वालों को जनता के पैसे पर सुरक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन


कपिल मिश्रा पर आरोप हैं कि उन्होंने भड़काऊ भाषण देकर हिंसा भड़काने का काम किया। कपिल का आरोप है कि लगातार फोन और व्हाट्सएप संदेशों के जरिए उन्हें हत्या की धमकियां मिल रही हैं। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें