फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित महिला, उसकी बेटी को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया 

Sat, 05 Nov 2016 04:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के मामले में दर्ज रिपोर्ट वापस नहीं लेने पर एक दलित महिला व उसकी बेटी के कपड़े फाड़ने और उन्हें अर्धनग्न हालत में गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से इसकी शिकायत की है। एएसपी शिष्यपाल ने सिंह बताया कि महिलाओं की तहरीर ले ली गई है, आरोपी फरार है, पुलिस उनकी तलाश और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटना थाना कोतवाली के गांव नगला जुला में दो नवंबर की बताई जा रही है और पीड़ित पक्ष शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचा। आरोपी पक्ष सवर्ण है। बताया जा रहा है कि गत 31 अक्तूबर पानी के विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी।

दलित पक्ष की ओर से मारपीट और एससीएसटी एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। बाद में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंची महिला ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग उनपर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


दो नवंबर दोपहर को वे करीब तीस लोगों के साथ उनके घर में घुस आए महिला और उसकी बेटी के साथ गाली गलौच की। दोनों के कपड़े फाड़ दिए और अर्धनग्न हालत में गांव में घुमाया। इनका कहना हैं कि यदि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो उन्हें गांव छोड़कर पलायन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें