फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: कांग्रेस नेता पर हमला, पार्टी ने CPI(M) पर लगाया हत्या का आरोप

Tue, 13 Feb 2018 04:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण भारत में राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं पर होने वाले जानलेवा हमले थम नहीं रहे हैं। केरल के कन्नूर में युवा कांग्रेस के 30 वर्षीय कार्यकर्ता की धारदार हथियारों से हत्या की गई है। कांग्रेस ने हत्या के लिए सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी सीपीआई (एम) को जिम्मेदार ठहराया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस का कहना है कि शौएब यूथ कांग्रेस के कार्यालय में काम करता था और उसकी हत्या को साजिश के तहत अंजाम दिया गया। कांग्रेस ने बताया कि रात करीब 11 बजे चार से पांच आरोपी कार से आए और उन्होंने शौएब पर बम फेंककर हमला कर दिया। 

इस हमले में शौएब और उसके दो साथी जख्मी हो गए, लेकिन आरोपी का मकसद यहीं पूरा नहीं हुआ। उन्होंने गाड़ी से धारदार हथियार निकाले और घायल हुए शौएब पर वार करने लगे। इस हमले में कांग्रेस के दो और कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस का कहना है कि राज्य में युवा सक्रिय तौर पर बैठक करते हैं और ये सीपीआई (एम) को रास नहीं आता है और इसी वजह से शौएब को अपनी जान गंवानी पड़ी है। हालांकि, सत्तारुढ़ पार्टी की तरफ से आरोपों को फर्जी करार दिया गया है। पार्टी की तरफ से कहा गया कि अगर सीपीआई का कोई कार्यकर्ता इस हमले में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन पार्टी का इस हमले में कोई रोल नहीं है।

बता दें कि केरल में राजनीतिक लड़ाई कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के बीच ही ज्यादातर देखी गई हैं और आने वाले 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों दोनों पार्टियों की तरफ से शुरू मानी जा रही है। हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी यहां एक सीट जीतने में कामयाब रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें