फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में पत्नी के साथ कमरे में था उसका दोस्त, अचानक आ गया पति और...

Mon, 15 Jan 2018 06:54 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
रात में एक युवक अपने दोस्त की पत्नी के साथ उसके घर में था। अचानक वह वहां पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर खून खौल गया। घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की है। मेजा के ऊंचडीह बाजार में चालक विक्रम की नृशंस हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


आरोप पड़ोस में रहने वाले उसके दोस्त पर लगा है। इस मामले में दोस्त, उसकी पत्नी समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ऊंचडीह बाजार के राधेश्याम (24) दो भाइयों में बड़ा था। वह मैजिक गाड़ी चलाकर परिवार का पेट पालता था।

शनिवार की रात वह घर में था, उसी समय उसे पड़ोस में रहने वाला उसका दोस्त सुरेश बुलाकर ले गया। कुछ देर बाद पता चला कि राधेश्याम की हत्या कर दी गई। कातिलों ने उसके सिर और गुप्तांग में सरिये से प्रहार कर मार डाला था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। घटना के बाद आरोपी सुरेश और उसकी पत्नी घर में ताला लगाकर फरार हो गए थे। पुलिस को मां रोशनी देवी ने पड़ोसी दोस्त और उसकी पत्नी समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

सीओ मेजा के मुताबिक सुरेश और राधेश्याम अक्सर रात में शराब पीने बैठते थे। शनिवार को भी वे बैठे थे। 

उसी समय कुछ देर लिए राधेश्याम वहां से हटा। सुरेश ने अपने घर जाकर देखा तो वह उसकी पत्नी के साथ कमरे में था। इसी के बाद सुरेश ने अपने दोस्तों के साथ उसका खून कर दिया। फिलहाल आरोपी पत्नी के साथ फरार है। जिसकी तलाश जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें