फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के रोने से परेशान मां बनी हैवान, कचरे के डब्बे में हुई मौत

Sun, 25 Feb 2018 04:08 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मां और उसके बच्चे का रिश्ता अद्भुत माना जाता है। कोमलता का प्रतीक कही जाने वाली महिला उस वक्त चंडी का अवतार ले लेती है जब उसे अपने बच्चे पर किसी प्रकार का खतरा महसूस होता है। बच्चा भी शायद उस वक्त सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करता है जब वो अपनी मां के आंचल की छांव में होता है। कभी कोई सोच भी नहीं सकता है कि जिस शिशु को एक मां अपनी कोख में पालती हैं वो ही उसकी जान की दुश्मन बन जाएगी। लेकिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जो इन सब बातों से बिल्कुल उलट है। 

विज्ञापन


एक निर्दयी मां ने अपनी 25 दिन की बेटी को कचरे के ढेर में फेंक दिया। महिला बच्ची के रोने से बहुत परेशान थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है,महिला ने पूछताछ में बताया कि वह उसके रोने से बहुत परेशान हो चुकी थी। मामला दिल्ली के ईस्ट विनोदपुर का है। पुलिस के सामने महिला ने कबूल किया कि उसी ने बच्ची को कचरे के ढेर में फेंका था। कचरे के ढेर में गिरने की वजह से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। 

ऐसे हुआ खुलासा 

 महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज किया था। बच्ची की मां खुद ही पुलिस के पास पहुंची और बच्ची के खो जाने की बात कही। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इसी दौरान एक चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले उसने मां को कचरे के ढेर में कुछ फेंकते हुए देखा था। पुलिस को शक हुआ तो सख्ती से पूछताछ हुई। आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि उसी ने बच्ची को कचरे के ढेर में फेंका था। पूछताछ के आधार पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। वहां बच्ची जीवित अवस्था में मिली। 
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची को एलबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि बच्ची के सिर में काफी चोटें आई हैं। शनिवार को बच्ची को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां  बच्ची की मौत हो गई।   
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें