फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की चोरी से परेशान पत्नी ने दिया पुलिस का साथ, मिलने के बहाने करवाया गिरफ्तार

Sun, 28 May 2017 03:13 PM IST
amarujala.com- presented by: अकरम
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
पति पर बार-बार लग रहे चोरी के आरोपों से परेशान पत्नी ने आखिर तंग आकर उसे पुलिस को पकड़वा दिया। मामला मुंबई के मालवानी का है। दरअसल, पुलिस हर दूसरे दिन आरोपी पति की तलाश में घर पर आकर पत्नी से पूछताछ करती। इससे पत्नी इतना ऊब गई कि उसने पती को पकड़वाने के लिए पुलिस की मदद की।
विज्ञापन


आरोपी शमु नईम अंसारी पर दर्जनों चोरी और सेंधमारी के मामले हैं। पुलिस एक हफ्ते में कई बार आरोपी के घर का दरवाजा बेवक्त खटखटाती, जिसकी वजह से पत्नी को पड़ोसियों के सामने शर्मिंदगी का सामना कर पड़ता।

टारडियो पुलिस स्टेशन में 14 मई को अंसारी के खिलाफ मोबाइल चोरी का मामले में दर्ज किया गया। मामूल के मुताबिक पुलिस अंसारी की तलाश में उसके घर गई, लेकिन वह नहीं मिला। अंसारी की पत्नी ने टारडियो पुलिस से कहा कि वह अपने पति को पकड़वाने में पुलिस का साथ देगी, ताकि जेल जाकर उसके होश ठिकाने आ जाएं।
विज्ञापन


पुलिस के निर्देश पर पत्नी ने अंसारी को फोन किया और कहा कि 17 मई को वह मलाड में उससे मिले। मलाड में अंसारी को पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरा बंदोबस्त पहले ही कर रखा था। जैसे ही अंसारी वहां पहुंचा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला से पहले ही कह दिया था कि वह वहां से जल्दी चली जाए। ताकि अंसारी को यह न पता चल पाए कि उसे पत्नी की मदद से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें