फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से लापता महिला का झाड़ियों में मिला शव, पुलिस बोली-प्रेम प्रसंग के चलते हत्या

Tue, 24 Oct 2017 10:38 AM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
चार दिनों से घर से लापता महिला का शव एक पार्क में मिला। पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या सिर पर वार करने से हुई है। पुलिस को अंदेशा है कि प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव पार्क में फेंका गया।
विज्ञापन


दीपावली के अगले दिन 20 अक्तूबर को नोएडा के सेक्टर-122 के पार्क में मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त कर ली गई है। महिला बुलंदशहर की रहने वाली थी। उसकी हत्या सिर पर वार कर की गई थी। उसका शव परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया था।

ये भी पढ़ें- जिससे प्यार करता था, सिरफिरे आशिक ने उसी का गला काटा, देखिए तस्वीरें

थाना फेज तीन पुलिस के मुताबिक, महिला की शादी बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। वह दीपावली के चार दिन पहले घर से लापता हुई थी। उसके पति ने 18 अक्तूबर को बुलंदशहर कोतवाली में गुमशुदगी की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस में रहने वाला युवक भी लापता

प्रतीकात्मक तस्वीर
महिला के हाथ पर उसका नाम गुदा हुआ था। इसके आधार पर नोएडा पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के लिए आसपास के जिलों की पुलिस को सूचित किया था। इसी दौरान कोतवाली बुलंदशहर पुलिस की मदद से नोएडा पुलिस ने शव की शिनाख्त की।

ये भी पढ़ें- गर्भवती पत्नी पर शक था, पहले बांधे हाथ-पैर, फिर बेरहमी से काट डाला गला

​इसके बाद नोएडा पुलिस ने महिला के पति से संपर्क कर उसे शव सौंप दिया। क्षेत्राधिकारी द्वितीय राजीव कुमार सिंह ने बताया कि महिला के पति से पूछताछ में पता चला है कि उसके पड़ोस में रहने वाला राजू नाम का युवक भी उसी समय से लापता है। आशंका है कि राजू ने ही प्रेम प्रसंग में उसे घर से भगाया और बाद में उसकी हत्या की होगी। राजू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें