मध्यप्रदेश के धार में एक बेटे ने पिता की हत्या कर दी। इसमें उसकी पत्नी ने भी साथ दिया। आरोप है कि बुजुर्ग ने अपनी बहू के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। जिसके बाद गुस्साए दंपत्ति ने बुजुर्ग का खून कर डाला। पुलिस के सामने दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक गांव के एक युवक ने खेतों में पदम का शव देखा। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को शक हुआ तो दंपत्ति से सख्ती से पूछताछ की गई। इस पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। युवती ने बताया कि उसका ससुर उस पर बुरी नीयत रखता था। इसी कारण दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।