फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पत्नी ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव को फ्रिज सहित फेंका

क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 21 Jan 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ के जमशेदपुर में पुलिस ने शनिवार को एक महिला और उसके ब्वयफ्रेंड सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर कथित तौर पर तपन दास नामक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि तपन की मौत की वजह उसकी पत्नी स्वेता दास का किसी अन्य के साथ अफेयर है। जिस कारण दोनों की लड़ाई होती थी।



तपन का शव गुरुवार की रात बाराबंकी से बरामद किया गया। 12 जनवरी को उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। 


जमशेदपुर के एसएसपी ने बताया, "दो दिनों में पुलिस ने केस की गुत्थी को सुलझा लिया और तपन की पत्नी स्वेता, उसके ब्वॉयफ्रेंड सुमित सिंह और एक साथी सोनू लाल को गिरफ्तार किया गया। इन्होंने तपन की हत्या और उसका शव ठिकाने लगाने की बात कबूल ली है। पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने मृतक का शव फ्रिज में रखा था और बाद में बाराबंकी में फ्रिज के साथ 13 जनवरी को फेंक दिया।"


तपन हत्या वाले दिन शराब पीकर घर आया था और उसकी स्वेता से लड़ाई हुई, इसके बाद ही उसकी हत्या कर दी गई। स्वेता ने इसके बाद अपने ब्वायफ्रेंड को फोन करके बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। जंगली इलाके में फ्रिज को फेंक दिया गया। स्वेता की शराब को लेकर तपन से लड़ाई होती थी। दोनों की आठ साल की बेटी भी है।


स्वेता की तीन महीने पहले सुमित से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। सुमित और सोनू सीसीटीवी में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस आरोपियों के कॉल रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next