फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: महिला के अंतर्वस्त्रों से निकला 64 लाख का सोना

Tue, 23 Aug 2016 05:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सोना तस्करी
विज्ञापन
केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क विभाग ने सोना तस्करी में फरहत उन्न‌िसा नाम की महिला को मुंबई के अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


महिला पर आरोप है कि वह 2.2 किलो सोना छुपाकर तस्करी कर रही थी। महिला के कब्जे से मिले सोने की कीमत 64 लाख रुपए बताई जा रही है।

हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में बरामद किया गया सोना आरोपी महिला के अंतर्वस्‍त्रों से निकला है। 
विज्ञापन

दुबई से मुंबई पहुंची थी महिला

सोना तस्करी
कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया सोना तस्करी की आरोपी महिला अक्सर यात्रा करने वाले लोगों में से एक है। सोमवार को वह जेट एअरवेज की एक फ्लाइट से दुबई से मुंबई के अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट पर पहुंची थी।

सुरक्षा जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों को जब महिला पर शक हुआ तो उन्होंने उसे पूछताछ करने के ल‌िए रोक लिया और उसकी सघन तलाशी ली। तलाशी में महिला के अंतर्वस्‍त्रों से करीब 64 लाख रुपए की कीमत का सोना मिला।

पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि किसी के कहने पर वह तस्करी कर रही थी। इसके लिए वह एअरपोर्ट के कुछ अधिकारी और कर्मचारियों की भी सहायता ले रही थी। 

हालांकि महिला को बाद में जमानत पर छोड़  दिया गया। पुलिस ने एअर इंडिया के एक वरिष्ठ पायलट को भी मामले में गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें