फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल के छात्र से गर्भवती हुई शिक्षिका, पीड़ित को मिले चार करोड़

Tue, 23 Aug 2016 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
छात्र के साथ संबंध बनाने वाली टीचर लॉरा - फोटो : Youtube
विज्ञापन
अमेरिका में नाबालिग छात्र के साथ महिला टीचर ने यौन शोषण किया। इसके ‌ल‌िए टीचर के बच्चे का बाप बनने वाले छात्र को करोड़ों रुपये का मुआवजा दिया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अमेरिकी इतिहास में यौन शोषण के मामले में इतनी ज्यादा समझौता राशि देने का पहला मामला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित को 6 मिलियन डॉलर यानि करीब 4करोड़ 2.5 लाख रुपये दिए गए हैं। 

इंडिपेंडेट के अनुसार घटना 2012 की है।  जब इंग्लिश टीचर लॉरा वाइटहर्स्ट जो कि उस समय 27 साल की थी,  जो अपने 16 साल के छात्र से गर्भवती हो गई। गौरतलब है कि गर्भवती होने के कई महीने पहले से ही छात्र से शारीरिक संबंध बना रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

41 बार शारीरिक संबंध बनाने का है आरोप

- फोटो : Youtube
टीचर के साथ-साथ स्कूल प्रशासन के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई। खबरों के मुताबिक, वाइटहर्स्ट ने जिस स्कूल से जॉब छोड़ी थी उसने भी उस पर छात्रों के साथ यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। वाइटहर्स्ट के खिलाफ नाबालिगों के साथ 41 बार नाजायज संबंध बनाने का आरोप है।

आरोप तय हो जाने के बाद महिला टीचर को 1 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। पी‌ड़‌ित लड़के के माता पिता टीचर के साथ-साथ स्कूल प्रशासन से भी नाराज है।

पीड़ित के वकील का कहना है कि शोषण के लिए दी गई राशि से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पीड़ित के साथ कितना गलत हुआ है। साथ ही यह स्कूल प्रशासन की लापरवाही का भी सबूत है जो बच्चे की सुरक्षा करने में विफल रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें