फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती में ठगी: 32 साल बाद पुलिस की गिरफ्त में आया ठग

Sun, 24 Sep 2017 07:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आर्मी में भर्ती के नाम पर कई बेरोजगारों को ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने 32 साल बाद पकड़ा है। 
विज्ञापन


कोटा में कई साल पहले आर्मी भर्ती हुई थी। इस दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार कर युवकों से ठगी करने का आरोपी भूतपूर्व फौजी हेतराम फरार चल रहा था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। 

हाल में नयापुरा पुलिस को उसके यूपी में मथुरा जिले के कोसीकलां थाना इलाके के भटनेकला गांव में होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस की टीम ने उसे धरदबोचा। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हेतराम जाट ने साल 1986 में कोटा में आर्मी भर्ती के दौरान कई युवकों को फर्जी मार्कशीट और दस्तावेज बनाकर भर्ती करवाया था। फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद तात्कालीन कर्नल लेफ्टिनेंट टी. आर. मेंहदिस्ता ने नयापुरा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को उस वक्त ही रफ्तार कर लिया था, जबकि हेतराम फरार चल रहा था। गौरतलब है कि ठगी के अधिकतर आरोपी हेतराम के गांव के हैं। अब कई और खुलासों की भी उम्मीद की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें