चौराहे पर खड़ी एक महिला को अकेला देख दो लोग उसे ऑटो में ले गए। दरिंदों ने झाड़ियों में ले जा कर हवस का शिकार बनाया। जानिए पूरी खबर
घटना उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की है। जसराना की रहने वाली महिला के साथ आटो चालक और उसमें सवार लोगों ने गैंगरेप किया। घटना के बाद महिला को एटा चौराहे पर एक डीसीएम में बैठा दिया।
महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर मेडिकल कराया है। थानाध्यक्ष जसराना ने कहा कि घटना शिकोहाबाद क्षेत्र की है विवेचना वहीं ट्रांसफर की जाएगी।
थाना जसराना क्षेत्र के कसबा निवासी महिला ने बताया कि वह शिकोहाबाद में किसी काम से गई थी। सोमवार शाम एटा बस अड्डे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक ऑटो को लेकर दो लोग आए और उसको बैठाकर ले गए।