फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्र पति की नौकरी पर आंच आने से सदमे में आई पत्नी, उठाया ये खौफनाक कदम

Thu, 17 Aug 2017 12:44 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में शिक्षामित्र पति की नौकरी पर आंच आते ही उसकी पत्नी तनाव में आ गई। रक्षाबंधन के बाद मायके से लौटने के बाद उसने रात में कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


आवास विकास कालोनी निवासी पिंकी (28)  का शव फंदे पर लटका देख पति और बच्चों की चीख निकल गई। सूचना मिलते ही जितेंद्र के परिवारीजन और ससुरालीजनों में कोहराम मच गया। मकान स्वामी और मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जितेंद्र ने परिवारीजनों के सामने शव को फंदे से नीचे उतारा।

जितेंद्र ने बताया कि वह मूल सूप से गढ़मा का रहने वाला है। कुछ माह से आवास विकास कालोनी में किराए के मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा है। वह विकास खंड एका में एक विद्यालय में सहायक अध्यापक पर तैनात है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उसे सहायक अध्यापक पद से हटा दिया। परिवारीजनों का आरोप है पति की नौकरी चले जाने के बाद अवसाद में आई पिंकी को जितेंद्र ने कुछ दिनों के लिए पिता के घर भेज दिया। परिवारीजनों ने बताया सोमवार सुबह पिंकी मायके से घर लौटी थी।

पिंकी पर एक आठ साल की बेटी और एक साल का बेटा है। सोमवार रात दूसरे कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। जब सुबह जितेंद्र ने पत्नी को नहीं देखा तो उसने कमरे को खोला लेकिन अंदर से बंद था। जब उसने जंगले से झांका तो पिंकी का शव लटका हुआ था। पुलिस ने जितेंद्र की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें