कोलकाता में धड़ल्ले से चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ हुआ है। लंबे समय से चल रहे इस धंधे के आरोप में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। चौंका देने वाली बात है कि नोटों के नशे में डूबी महिला ने क्रूरता की हदें तोड़ी दी, क्योंकि उसने इस रैकेट में अपनी तीन लड़कियों को भी धकेल दिया।
खुलासे में सामने आया कि ये महिला छोटी-छोटी लड़कियों को टारगेट बनाकर उन्हें सेक्स के धंधे में धकेल देती थी। सीआईडी ने बताया कि 8 से 14 साल की लड़कियों को पहले तैयार किया जाता था। फिर उन्हें कोलकाता में टॉलीगंज और बेहाला के फ्लैट्स में भेज दिया जाता था।