फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट: महिला ने अपनी बेटियों को भी जिस्मफरौशी के धंधे में धकेला, अरेस्ट

Wed, 14 Dec 2016 03:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता में धड़ल्ले से चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ हुआ है। लंबे समय से चल रहे इस धंधे के आरोप में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। चौंका देने वाली बात है कि नोटों के नशे में डूबी महिला ने क्रूरता की हदें तोड़ी दी, क्योंकि उसने इस रैकेट में अपनी तीन लड़कियों को भी धकेल दिया। 
विज्ञापन


खुलासे में सामने आया कि ये महिला छोटी-छोटी लड़कियों को टारगेट बनाकर उन्हें सेक्स के धंधे में धकेल देती थी। सीआईडी ने बताया कि 8 से 14 साल की लड़कियों को पहले तैयार किया जाता था। फिर उन्हें कोलकाता में टॉलीगंज और बेहाला के फ्लैट्स में भेज दिया जाता था।
 
Trending Videos
विज्ञापन

पीड़िताओं के साथ किराए के फ्लैट में रहते थे परिवार की तरह

खबरों के अनुसार अपने धंधे को चलाने के लिए आरोपी, बच्चियों के साथ किराए के फ्लैट में परिवार की तरह रहते थे। इस बीच ग्राहकों का आना-जाना लगा रहता था और किसी को इसकी खबर नहीं लग पाती थी। अब सीआईडी और एनजीओ इंटरनेशनल जस्टिस मिशन की मदद से 6 लड़कियों को आजाद कराया गया है।

35 साल की महिला की तीनों लड़कियों की उम्र 8, 9 और 14 साल है। महिला के साथ दो और आरोपियों अभिषेक साहा और अनिल भौमिक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें