फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाले का बेटा बना मां का कातिल, लाश के खून से बनाई Smiley

Wed, 24 May 2017 04:19 PM IST
amarujala.com- presented by- मनीष कुमार
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
मुंबई में चर्चित शीना बोरा हत्याकांड की जांच में जुटे पुलिस अफसर की पत्नी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मीडिया रिपोर्ट्स  के मुताबिक अफसर की पत्नी को मारने वाला और कोई नहीं उनका अपना 21 साल का बेटा है। खूनी खेल को खेलने वाले बेटे ने मां पर चाकू से कई बार वार किया। सनकी बेटे ने उसके बाद मां की लाश के पास ही खून से स्माइली भी बना दी।
विज्ञापन


फरार होने से पहले उसने ये मैसेज भी छोड़ा की मैं उससे (मां) से थक गया था, मुझे पकड़ों और फांसी पर टांग दो। बताया जा रहा है कि पढ़ाई में ग्रेड्स कम आने पर उसकी मां हमेशा उसे डांटा करती थी। इसका अंजाम ये निकला की उसने मौका पाकर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया।

सिद्धांत ने अपनी मां के गले पर मंगलवार रात चाकू से कई वार किए। सिद्धांत के दोस्तों ने बताया कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी आना छोड़ दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंस्पेक्टर दनेश्वर गानार का बेटा भी कथित तौर पर गायब है।  
विज्ञापन
#UPDATE: Woman murdered in Mumbai's Vakola is Deepali, wife of Inspector Dyaneshwar Ganore, part of investigation team in Sheena Bora case — ANI (@ANI_news) May 24, 2017
दनेश्वर जब काम से घर लौटे तो गेट बंद पाया, तो उन्हें लगा कि पत्नी और बेटा बाहर घूमने गए हैं। 2 घंटे तक नहीं लौटने पर दनेश्वर ने गेट पर रखे कूड़ेदान में घर की चाबियां पाई। खेट खोलने के बाद जो नजारा था, उसकी दनेश्वर को उम्मीद भी न रही होगी।  इसके बाद पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई। शव को पोस्टमार्ट्म के लिए भेज दिया गया है और गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें