फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का सिर काटकर ले गया थाने, बोला-मैने ऊपर पहुंचा दिया

Mon, 12 Jun 2017 05:14 PM IST
amarujala.com-presented by: विजय जैन
विज्ञापन
इसी खेत में काटा महिला का सिर - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश से बड़ी खबर मिल रही है। लखीमपुर खीरी में पत्नी का तेजधार हथियार से न सिर्फ सिर काट दिया, बल्कि कटा सिर लेकर थाने पहुंच गया। हाथ में पत्नी का सिर लिये खून से सने कपड़ों में सोमवार सुबह जब एक आदमी खीरी जिले की बेहजम पुलिस चौकी में पहुंचा तो पुलिस वालों को भी पसीना छूट गया। वह पुलिस चौकी में बोला, इसे मैने ऊपर पहुंचा दिया।  
विज्ञापन


थाना नीमगांव के बेहजम की वारदात सुबह 7 बजे हुई। बताया जाता है कि एक अधेड़ किसान ने खेत पर साथ काम कर रही बीवी की खुरपी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। यही नहीं, बीवी का कटा हुआ सिर लेकर किसान बेहजम पुलिस चौकी पहुंच गया। मामला नीमगांव थाना क्षेत्र के बेहजम गांव का है। यहां रहने वाला किसान रामसेवक अपनी 52 साल की बीवी ऊषा देवी को साथ लेकर सुबह खेत पर गया था। पास के खेत में उसका 25 साल का बेटा प्रमोद भी काम कर रहा था।

इस बीच अचानक रामसेवक ने खेत खोदने वाली खुरपी से अपनी बीवी पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा। उसने बीवी के चेहरे पर कई वार किए। इससे बेदम होकर ऊषा देवी वहीं गिर गईं। इसके बाद रामसेवक ने खुरपी से उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। फिर धड़ वहीं छोड़ कटा हुआ सिर लेकर वह बेहजम पुलिस चौकी पहुंच गया। 
विज्ञापन


रामसेवक ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बीवी का सिर काट लिया है। रामसेवक को इस अंदाज में सामने देखकर पुलिस भी हड़बड़ा गई। उसने रामसेवक को गिरफ्तार कर लिया और बरामद सिर को लेकर वापस घटनास्थल पर पहुंची। यहां उसने कटा हुआ सिर डाल दिया। नीमगांव एसओ डीके सिंह का कहना है कि आरोपी रामसेवक मानसिक तौर पर बीमार है। उसने बिना किसी वजह के ही अपनी बीवी की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें