फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के ब्लू फिल्म देखने की लत से परेशान पत्नी पहुंची SC, बोली- मेरी शादी बचा लीजिए

Fri, 17 Feb 2017 03:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में एक महिला अपनी शादी-शुदा जिंदगी तबाह होने की अपील लेकर पहुंची। उसने याचिका दाखिल करते हुए कहा कि उसके पति को पोर्न की लत लग गई है और इसका बुरा असर दोनों की शादी पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


चौंका देने वाली बात है कि दोनों की शादी को 30 साल हो गए हैं, लेकिन 55 साल की उम्र में आकर पति ने यह सब शुरू कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में अनोखा मामला उस दौरान सामने आया है जब देश में चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर रोक लगाने की तैयारी की जा रही है।

मुंबई की रहने वाली पीड़िता ने चिंता जताते हुए कहा कि इंटरनेट पर पोर्न हर समय उपलब्ध रहती है। जब 55 साल के पति इसकी चपेट में आ सकते हैं, तो देश का युवा किस स्थिती से गुजर रहा होगा ये सोच कर भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उसने कोर्ट से अपील की और कहा कि तरह की वेबसाइट्स को जल्द से जल्द बैन किया जाए।
विज्ञापन

काम छोड़ कर पोर्न देखने में रहते हैं व्यस्त

महिला ने कोर्ट से कहा कि उनके पति अपने काम में ध्यान लगाने के बजाय पूरे दिन पोर्न देखते हैं। उसने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन उसका कोई हल नहीं निकला। महिला के मुताबिक पति को ये लत साल 2015 से लगी है। उसने कहा कि पोर्न की वजह से मेरे पति का दिमाग गंदा हो गया है।

उसने कहा कि हमारी जिंदगी को 30 साल हो गए हैं, लेकिन जब से ये पोर्न नाम का राक्षस उनकी जिंदगी में घुसा है सब तबाह हो गया है। मेरे दो बच्चे है और पति के इस व्यवहार के चलते मुझे उन्हें उनसे दूर रखना पड़ता है।
विज्ञापन

'युवा ही नहीं उम्रदराज भी है पोर्न की चपेट में'

महिला ने कहा कि इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध होने वाली ब्लू फिल्म यानी पोर्न का बुरा असर युवाओं पर ही नहीं उम्रदराज लोगों पर भी हो रहा है। इसलिए इन पोर्न वेबसाइट्स के खिलाफ जल्द ही सख्त कदम उठाए जाए।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ कदम उठाने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि तकनीकी परेशानियों का हवाला नहीं दिया जाना चाहिए, अगर ऐसा हुआ तो यह कोर्ट की अवमानना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें