फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीना बोरा केस: सामने आई राहुल और पीटर के बातचीत की रिकॉर्डिंग

Fri, 26 Aug 2016 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शीना बोरा हत्याकांड में इंद्राणी मुखर्जी के गिरफ्तार होने के ठीक एक साल बाद इंद्राणी के पति पीटर मुखर्जी और उनके बेटे राहुल मुखर्जी के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सामने आई है।
विज्ञापन


इस रिकॉर्डिंग में राहुल और पीटर के बीच जो बातचीत सामने आई है उससे पीटर मुखर्जी जो कि पहले से इस केस में अभियुक्त है की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

सीबीआई ने बातचीत की इस रिकॉर्डिंक को 20 पन्नों की चार्जशीट में दायर किया है। रिकॉर्डिंग की अहम बातचीत के 13 पन्ने अभियुक्त को भी दिए गए हैं। शीना की हत्‍या के बाद पीटर और राहुल के बीच जो बातचीत हुई उसमें कुछ ऐसी बातचीत भी है जो पीटर को हत्यारोपी बनाने का अहम सबूत साबित हो सकता है।
विज्ञापन

'इतना क्यों बवाल काटे हो? शीना गायब हो गई हो तो'

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, बातचीत के जो अंश पीटर मुखर्जी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं उनमें से एक है - पीटर: तुम (राहुल) इतना बवाल क्यों काट रहे हो, अगर वह (शीना) गायब हो गई हो तो..। यह वही बातचीत है जो पीटर मुखर्जी के खिलाफ हत्या में शामिल होने का पुख्ता सबूत साबित हो सकता है।

बातचीत की यह रिकॉर्डिंग पीटर के बेटे राहुल मुखर्जी ने ही किया था। राहुल की तरफ से रिकॉर्ड किए गए कई फोन कॉल्स में शीना के गायब होने के बाद राहुल को शांत करने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

रिकॉर्डिंग की एक अन्य क्लिप में राहुल कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, 'मैं यह नहीं जानना चाहता कि वह कहां है। मैं ‌सिर्फ इतना जानना चाहता हूं कि वह ठीक तो है'। इस पर पीटर कहा, 'तुम्हें इन चीजों से दिमाग हटा लेना चाहिए।

इंद्राणी ने अदालत में याचिका दायकर कर पीटर और राहुल के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग मांगी थी जिसे सीबीआई ने एक सीडी के रूप में उपलब्‍ध कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें