पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एक स्कूल में गोली चलने का मामला सामने आया है। निजी स्कूल के परिसर में घुसकर हमलावरों ने गोलियां चलाई जिसमें दो शिक्षक जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि आज सुबह कुछ लोगों ने विद्यालय परिसर में बंदूक लेकर प्रवेश कर गए।
हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दोनों शिक्षकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।