फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़ने वाले मनचले की युवती ने जमकर की धुनाई, वीडियो हो रहा वायरल

Tue, 21 Mar 2017 09:15 AM IST
amarujala.com- Written by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
मनचलों की पिटाई करती युवती - फोटो : ANI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही बर्बरता से निपटने के लिए अब महिलाओं ने खुद ही बीड़ा उठा लिया है। इसका ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो है। 
विज्ञापन


इस वीडियो में युवती खुद ही पुलिस की बेंत से मनचलों की पिटाई कर रही है। बताया जा रहा है कि ये घटना रविवार 19 मार्च को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई।
  #Watch Girl thrashed molesters with police's baton in Lucknow's Gautam Palli area, Uttar Pradesh (19.03.2017) pic.twitter.com/aB0Ld1AEHc — ANI UP (@ANINewsUP) 21 March 2017
विज्ञापन



लखनऊ के गौतम पाली पुलिस स्टेशन के पास लड़कियों के एक समूह को कुछ मनचले छेड़ने लगे। मनचले बाइक पर सवार थे। ऐसा होने के बाद समूह की एक लड़की ने न आव देखा न ताव, बाइक पर से एक मनचले को खींचकर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इस लड़की ने मनचलों को वो सबक सिखाया जिसे वो पूरी जिंदगी नहीं भूल पाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें