फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार से शादी करने से किया इनकार, टीचर पर चाकू से किया हमला

Thu, 09 Nov 2017 09:42 PM IST
amarujala.com, Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई की रहने वाली एक 33 वर्षिय महिला पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। महिला पर हमला करने वाला व्यक्ति 36 साल का बेरोजगार युवक है। बताया जा रहा है कि महिला ने व्यक्ति से शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद नाराज युवक ने  महिला पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


मामला साउथ बंगलूरू का है, जहां पर महिला युवक से मिलने गई थी। पुलिस के मुताबिक महिला घायल अवस्था में अस्पताल पहुंची, जहां उसे गंभीर हातल में भर्ती किया गया। पुलिस ने बताया कि महिला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी थी। वह अपने दो बच्चों के साथ मुंबई में रहती है और एक स्कूल में बतौर टीचर काम करती है। 

पढ़ें: फेसबुक से दोस्ती, शादी का वादा कर बनाए संबंध, और फिर कुछ हुआ ऐसा...

महिला ने पति की मौत के बाद दोबारा शादी करने का मन बनाया और एक मैट्रिमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई। जिसके बाद आरोपी ने महिला से फोन पर बात की और उससे शादी करने की इच्छा जाहिर की। 
विज्ञापन


जिसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात होती रही। कुछ दिनों पहले महिला ने युवक के घर बंगलूरू जाने का फैसला किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मैं 19 अक्तूबर को बंगलूरू पहुंची थी। जहां मुझे पता चला कि युवक बेरोजगार है और अपनी मां के साथ रहता है। 
विज्ञापन

हत्या की दी धमकी

महिला ने बताया कि पड़ोसियों ने मुझे बताया कि युवक का चरित्र ठीक नहीं है। जिसके वजह से उसकी पहली पत्नी ने उसे तालक दे दिया। जिसके बाद महिला ने युवक के साथ शादी न करने का फैसला किया और 4 नवंबर को मुंबई वापस लौटने के लिए टिकट कराया। 

युवक को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने पहले महिला का विरोध किया। फिर भी पीड़िता के न मानने पर उसने उसे मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। युवक की मां के बचाव के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से निकली और अस्पताल पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें