फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की फीस न भर पाई तो मासूम को दे दिया जहर

Wed, 08 Jun 2016 03:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में स्कूल की फीस न जुटा पाने पर  एक मां ने अपनी बेटी को जहर दे दिया। बेटी की जान लेने के बाद उसने भी आत्महत्या करने कोशिश की लेकिन जीवित बच गई।
विज्ञापन


बेटी के स्कूल में 40 हजार रुपए फीस देनी थी लेकिन उसके पास इतने पैसे नहीं थे। बेटी को अच्छे स्कूल में न पढ़ा पाने से दुखी 25 वर्षीय मां ने बेटी को जबरदस्ती पानी में मिलाकर कीटनाशक पिला दिया। इसके बाद उसने खुद भी कीटनाशक पी लिया।

पड़ोसियों को पता चला तो तुरंत दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया जबकि महिला की जान बच गई। मृतका आठ वर्षीय बच्ची की पहचान बी जोसिका के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जोसिका को तीसरी क्लास में दिलाना था एडमिशन

आठ साल की बच्ची जोसिका ने इलाके के प्राइवेट स्कूल 'विवेकानंद किड्स स्कूल' से दूसरी कक्षा की पढ़ाई पूरी की थी और उसे अब तीसरी कक्षा में एडमिशन लेना था। बच्ची का एडमिशन तीसरी कक्षा में करने के लिए स्कूल ने 40 हजार रुपए मांगे। लेकिन बच्ची की मां बी यमुना देवी के पास इतने पैसे नहीं थे।

यमुना देवी का पति भूपति मलेशिया में दर्जी का काम करता है। भूपति कुछ दिन पहले नौकरी करने मलेशिया गया था। वहां उसने अपने एक दोस्त से कुछ लाख रुपए उधार लेकर दर्जी का काम शुरू किया था।

यमुना देवी अपनी बेटी के साथ यहां किराए पर रहती है। यमुना यहां ब्यू‌टीशियन का काम भी करती थी, लेकिन इससे कोई निश्चित आय नहीं थी। वह अपने तमाम खर्चों के लिए पति के भेजे पैसों पर निर्भर थी। भूपति जो पैसे भेजता उससे यमुना पहले से लिया गया उधार चुका देती थी। यमुना के पास बहुत ही कम पैसे होते थे।

कुछ सप्ताह पहले स्कूल ने बच्ची की ट्यूशन फी भरने के लिए नोटिस भेजा था तो पैसे न होने के वजह से उसने बेटी को स्कूल भेजना बंद कर दिया था।

स्‍थानीय पुलिस ने अब यमुना पर हत्या और आत्महत्या करने की को‌श‌िश का मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें