फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी से हड़पे लाखों के गहने, शारीरिक संबंध बनाने के लिए बना रहे दबाव

Sun, 23 Sep 2018 04:57 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट पर अनजान से दोस्ती कितनी महंगी पड़ती है इसकी बानगी जैतपुर इलाके में देखने को मिली। दरअसल, जैतपुर में इंस्टाग्राम पर 16 वर्षीय युवती ने दो अनजान युवकों से दोस्ती कर ली। 
विज्ञापन


दोनों ने सॉफ्टवेयर के जरिए पीड़िता का फोटो एडिट कर अश्लील बना दी। फिर ब्लैकमेल कर पीड़िता से 16.50 लाख के जेवरात और करीब 80 हजार रुपये नकद हड़प लिए। आरोपी पीड़िता को बदनाम करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। परेशान होकर पीड़िता ने परिवार और बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। 

पुलिस के मुताबिक पीड़िता सलमा (16) (बदला हुआ नाम) जैतपुर इलाके में रहती है। कुछ माह पूर्व पीड़िता के इंस्टाग्राम पर कन्नू नामक युवक के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। सलमा ने उसे स्वीकार कर लिया। सलमा की कन्नू से इंस्टाग्राम पर बात होने लगी।
विज्ञापन


कुछ ही दिनों बाद सागर नामक युवक की रिक्वेस्ट आई तो कन्नू के कहने पर सलमा ने उसकी रिक्वेस्ट को भी कबूल कर लिया। दोनों युवक सलमा से बातचीत करने लगे। आरोप है कि कुछ दिनों बाद आरोपियों ने सलमा को उसकी एक अश्लील तस्वीर भेजकर वायरल करने की धमकी दी। सलमा बुरी तरह डर गई। 

इसके बाद आरोपियों ने सलमा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने शुरूआत में पीड़िता से दो अलग-अलग खातों में 80 हजार रुपये डलवाए। बाद में दबाव देकर पीड़िता के घर में रखे 53 तोले सोने के जेवरात हड़प लिए। इसके बाद आरोपी पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। 

परेशान होकर पीड़िता ने परिवार को सारी बात बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता से आरोपियों के नंबर लेकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें