सालियां अपने जीजा के साथ ऐसा कर सकती हैं, इसका किसी को अंदाजा भी नहीं था। लेकिन ये सच है। दो सालियों ने अपने जीजा की ही हत्या कर दी। जानिए सालियों ने अपने जीजा के साथ ऐसा क्यों किया।
घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। शाहपुर थाना इलाके के काकड़ा गांव में एक युवक उपेंद्र की उसकी दो सालियों ने सिर में धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी और फरार हो गई।
पढ़ें:- बेटी की शर्मनाक करतूत, घर बुलाया प्रेमी तो पिता ने उठाया जानलेवा कदम
पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी बहनें घटना के वक्त उपेंद्र की मां के साथ झगड़ा कर रही थी, रोकने और अपनी मां का पक्ष लेने से क्षुब्ध होकर उन्होंने उसकी जान ले ली। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी बुद्ध सिंह के दो पुत्रों चांद और उपेंद्र की शादी दो सगी बहनों मौसम और बूबी के साथ हुई थी।