फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में दिनदहाड़े बदमाशों की फायरिंग ने ली दो की जान, हड़कंप

Mon, 21 Mar 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़

सार

  • रामघाट रोड पर दिनदहाड़े वारदातों से मची खलबली
  • अतिव्यस्त रोड पर एक घंटे में दो को मौत के घाट उतारा
  • तालसपुर के बाहर फायरिंग से एक की मौत, दो जख्मी
विज्ञापन
बदमाशों ने दिनदहा़ड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अलीगढ़ में महानगर के अतिव्यस्त रामघाट रोड पर रविवार की दोपहर गोलियां बरसाकर एक घंटे में दो लोगों की हत्या कर दी गई। एक घटना में तो भट्ठा व्यापारी को उसके पुत्र के सामने ही गोली मार दी गई। जबकि एक अन्य घटना में फायरिंग कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारने के क्रम में एक फैक्ट्री मालिक और उसका श्रमिक बुरी तरह घायल हो गए। दोनों ही घटनाओं को लेकर पुलिस देर रात तक मुकदमे आदि की औपचारिकताओं में उलझी रही।
विज्ञापन

   
अकराबाद के गांव जिरौली हीरा सिंह के महेंद्र सिंह व लाखन सिंह के परिवारों में भट्ठे की जमीन को लेकर विवाद है। महेंद्र सिंह के बेटे भट्ठे के साथ तालानगरी में श्रीजी इंडस्ट्री के नाम से सबमर्सिबल पंप बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं। इसी फैक्ट्री में परिवार के अधिकांश सदस्य रहते हैं। महेंद्र सिंह के चार बेटों में सबसे छोटा नेमपाल सिंह (41) दोपहर को अपने बेटे अनुराग को एएमयू की नवीं कक्षा में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा दिलाकर स्कूटी से फैक्ट्री लौट रहे थे। तभी बाइक सवार हमलावरों ने क्वार्सी क्षेत्र में तालसपुर के बाहर घेरकर उनके सिर में गोली मार दी। 

हमला अचानक होने से नेमपाल अपनी कमर में रखी पिस्टल भी निकाल नहीं सके। उधर, पिता को गोली लगने के कारण चलती स्कूटी से गिरने से वह जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने आनन-फानन में पिता-पुत्र को मेडिकल पहुंचाया, पर वहां के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक के एक हत्या की वारदातों से हिला पुलिस प्रशासन

रजिंशन हत्या करने का आरोप - फोटो : demo pic
एक अन्य घटना हरदुआगंज क्षेत्र की है। गांव कोंडरा के रहने वाले एवं तालानगरी में सरिया का कारोबार करने वाले देवेंद्र सिंह की गांव के लोगों से रंजिश चली आ रही है। रविवार की दोपहर देवेंद्र सिंह के प्रतिद्वं‌द्वियों से दोस्ती रखने वाला रवि (35) गांव से दवा लेने आ रहा था। इस बीच देंवेंद्र अपनी फैक्ट्री के बाहर बैठा चाय पीता रहा। आरोप है कि उसने रवि को चाय पीने के बहाने रोक लिया। फिर इशारे से हमलावरों को बुलाकर फायरिंग करवा दी। 

इस दौरान गर्दन में गोली लगने से रवि की मौत हो गई, जबकि खुद देवेंद्र और उसकी फैक्ट्री का श्रमिक वीरी सिंह निवासी कासगंज भी छर्रा लगने से जख्मी हो गए। 

एक के बाद एक हत्या की दो वारदतों की सूचना मिलने से एसएसपी, एसपी सिटी, एसपीआर आदि संबंधित थानों की फोर्स व एसओ को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए। एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने बताया कि दोनों घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है। नामजदगी के आधार पर आरोपियों की तलाश भी शुरू करा दी गई है। साथ ही पुलिस गश्त में लापरवाही करने वालों की जांच भी कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें