फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 नाबालिगों ने किया 7 साल की मासूम से रेप

Tue, 03 Oct 2017 05:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: अंशुल तलमले
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने भाई के साथ खेल रही 7 साल की मासूम जैसे ही अकेली नजर आई, बाहर खेल रहा 13 वर्षीय बच्चा अपने 10 साल के एक दोस्त के साथ घर के अंदर घुसा और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


मुंबई के वाशी से एक दिल दहला देने वाला सामने आया है, जहां रविवार को अपने घर में खेल रही 7 वर्षीय छात्रा के घर में घुसकर 13 और 10 साल के दो नाबालिग बच्चों ने रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। पीड़िता बच्ची कक्षा दूसरी की छात्रा थी।
विज्ञापन

घर में भाई के साथ खेल रही थी बच्ची

पुलिस के मुताबिक पीड़िता के मां-बाप दोनों ही छोटी-मोटी नौकरी कर अपना घर चलाते हैं। घटना वाले दिन बच्ची अपने 9 साल के भाई के साथ खेल रही थी, कुछ देर बाद बच्ची का भाई किसी काम से घर से बाहर निकल गया।

उसी दौरान बच्ची पर पहले से बुरी नजर लगाए बैठे 2 नाबालिग बच्चे घर के अंदर घुसे। जहां पहले 13 वर्षीय बच्चे ने मासूम के साथ रेप किया, दूसरा बच्चा बाहर घर की रखवाली कर रहा था। इसके बाद 10 वर्षीय बच्चे ने इस गंदे को अंजाम दिया। पीड़िता की मां के घर पहुंचने पर पूरी घटना का पता लगा। फिलहाल पुलिस ने दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। जुवेनाइल एक्ट के तहत दोनों आरोपियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें