फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों का कत्ल कर काटे प्राइवेट पार्ट, लोगों में दहशत

Fri, 03 Jun 2016 05:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
महाराष्ट्र में ठाणे के मरलगांव इलाके में दो नेपाली युवकों का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। हत्यारों ने दोनों के प्राइवेट पार्ट काट लिए हैं जिससे सनसनी फैल गई है। दोनों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
विज्ञापन


मिड-डे के अनुसार, पुलिस ने घटना पर कहा है कि आरोपियों ने आसपास के लोगों में दहशत फैलाने के इरादे से ऐसा काम किया होगा।

जिन युवकों की हत्या की गई है उनकी पहचान राजू सोनार और मदन सोनार के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई थे। राजू यहां सिक्यूरिटी गार्ड का काम करता था।
विज्ञापन

लोगों को डराने के लिए काटे निजी अंग

- फोटो : Demo pic
पुलिस के अनुसार, राजू का चचेरा भाई गुरुवार को शाम को खाना खाने के बाद बाहर टहलने गया था तभी पांच-छह लड़के रास्ते में मिल गए। इन लड़कों से उसकी बहस हो गई।

इसके बाद फिर इन स्‍थानीय लड़कों ने उस पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर उसका दूसरा भाई भी पहुंच गया। इसी बीच आरोपी युवकों का एक समूह चापड़ और लाठी डंडा लेकर पहुंच गया। दोनों भाईयों को चापड़ और लाठी-डंडो मारा।

युवकों ने जब देखा क‌ि दोनों नेपाली युवकों की मौत हो चुकी है तो हत्या को दूसरा रूप देने के लिए उनके प्रावइवेट पार्ट भी काट दिए। घटना से लोगों में दहशत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें