फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में 24 घंटे में दो लूट, एक की हत्या से लोगों में दहशत

Tue, 09 Aug 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इगलास
विज्ञापन
हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, इगलास
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र में 24 घंटे के दौरान बदमाशों ने दो अलग-अलग स्थानों पर लूट और हत्या की वारदातों को अंजाम दिया। इलाके के एक स्‍थान पर लूट को अंजाम देते हुए बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इन घटनाओं से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन


सोमवार को शाम करीब सात बजे ग्राम हर्दपुर निवासी ओमवीर पुत्र इंदल सिंह अपनी साली सीमा, पत्नी मनवीर व बेटी बबली को लेकर अपनी ससुराल पीपली कला जा रहा था। वहां ओमवीर सिंह के साले अजीत के बेटे का जन्मदिन का कार्यक्रम था।

जैथोली के जंगल में जब वे पहुंचे तो बाइक सवार तीन बदमाशां ने, ओमवीर सिहं की बाइक को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। इसपर जब ओमवीर ने विरोध किया तो वे गाली-गलौज पर उतर आए। बदमाशों ने ओमवीर सिंह से मोवाइल, नकदी, साली सीमा के जेबरात, मंगलसूत्र आदि लूट लिए। लूटपाट के दौरान एक बदमाश ने ओमवीर को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों रिश्तेदारों में मचा कोहराम

- फोटो : demo pic
ओमवीर को गोली मारने के बाद वे मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी गांव पीपली पहुंने पर ओमवीर सिंह के ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया। वे मौके  पर पहुंचकर ओमवीर को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए रूसा। मेडिकल कालेज ले गए।

जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद ओमवीर सिंह का शव उसके रिश्तेदार कोतवाली ले गए। इस घटना को लेकर ओमवीर सिंह के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

23 घंटे पहले हुई थी एक और लूट
जैथोली की लूट व हत्या की घटना से 23 घंटे पूर्व ग्राम तारापुर निवासी बलबीर सिंह मास्टर की बेटी को लेकर रविवार की शाम को आठ बजे के लगभग मथुरा स्थित एक गांव से बाइक पर जा रहा था। बेसवां से तारापुर जाते समय धौरिया भट्टे के पास बाइक पर तीन सशस्त्र बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया।

रोकने के बाद पति-पत्नी से लूटपाट की। बदमाशों ने दामाद के जूते तक उतरवा लिये तथा बेटी के जेबरात व नकदी को लेकर रफूचक्कर हो गये। इस घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस घटना की जानकारी के बाद छानबीन करती रही है किंतु बदमाशों का पता नहीं लग सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें