फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले गायब हुई थीं दो सहेलियां, दोनों की ये हालत देख खिसक गई पैरों तले जमीन

Wed, 20 Sep 2017 08:52 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
किसी को नहीं पता था कि दो दिन से गायब हुई दो सहेलियां इस हालत में मिलेंगी। जिस वक्त लोगों ने दोनों को देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पढ़िए क्या है पूरा माजरा?...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बस्ती की है। दो दिन पहले से सांवडीह से लापता सहेलियों के शव पूर्वोत्तर रेलवे के गौर स्टेशन से पूरब चकचई ओवर ब्रिज के पास अप ट्रैक पर मिले हैं। बुधवार की सुबह भीड़ जुटी तो उनकी पहचान हुई। 

पढ़ें:- यकीन नहीं था, पिता और भाई कर देंगे ऐसा कांड, पुलिस भी हैरान

16 वर्षीय अर्चना और 15 वर्षीय साक्षी के रूप में उनकी शिनाख्त की गई। दोनों पास के एक निजी स्कूल में क्रमश: 11वीं और 10वीं में पढ़ती थीं। सांवडीह के केशराम वर्मा की बेटी अर्चना और अंबिका प्रसाद वर्मा की बेटी साक्षी आदर्श इंटर कॉलेज हलुआ में पढ़ती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
बताया जाता है कि दोनों में काफी घनिष्ठता थी। 18 सितंबर की शाम को घरवालों से बिना बताए दोनों गायब हो गईं। कुछ देर तक तो किसी ने ध्यान नहीं दिया लेकिन जब काफी समय गुजरने के बाद भी वे नहीं लौटीं तो परिवार के लोग ढूंढने लगे। कोई सुराग न लगने पर पुलिस को भी सूचना दी गई। 

पढ़ें:- टीचर और क्लास के छात्रों से बात कर रही बेटी तो बाप ने किया 'पाप'

19 सितंबर को थाने पर गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। बुधवार की सुबह दोनों का शव रेलवे ट्रैक पर मिले। इससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि अभी इनकी मौत की वजह बताना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद ही खुलासा होगा की दोनों की मौत कैसे हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें