राजस्थान के चुरू में बेखौफ बदमाशों ने 15 साल की लड़की का रेप किया और मारने के लिए बेहद खौफनाक तरीके अपनाए। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपियों ने कथित तौर पर लड़की की हड्डियां तोड़ दी और उसकी आंखों पर भी वार किए।
लड़की को आरोपियों ने बाइक से कुचल कर मारने की कोशिश की गई, जिसकी वजह से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। इस आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही पीड़िता के पड़ोस में रहते हैं और एक प्राइवेट स्कूल में काम करते हैं।
घटना 24 दिसंबर को चूरू के बीदासर थाना क्षेत्र के गांव सारंगसर में हुई। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां से लौटने के बाद उसने अपनी शिकायत दर्ज कराई।
Two men arrested for raping 15-year old girl in Churu (Rajasthan) (Pic Source: Local Police) pic.twitter.com/Xm5HigY0Em
— ANI (@ANI_news) January 4, 2017