फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की वीडियो तैयार कर अब धमका रहा है फेसबुक फ्रेंड

Wed, 04 Jan 2017 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
rape victim
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्त बने युवक ने दिल्ली में रहने वाली युवती को मिलने के लिए बुलाया और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला सेक्टर 46 स्थित फ्लैट में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। किसी को बताने या शिकायत करने पर वीडियो नेट पर डालने और जान से मारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


2 सितंबर 2016 को हुई इस वारदात की शिकायत पीड़िता ने 9 सितंबर को की। दिल्ली पुलिस ने मामला फरीदाबाद का बता सूरजकुंड थाने को केस रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के मुताबिक फेसबुक पर 2016 में उसकी उसकी जान पहचान रोहिणी दिल्ली निवासी निशांत मलिक नाम के युवक से हुई थी। 

दोनों के बीच चैटिंग के बाद बातचीत होने लगी थी। निशांत ने उससे कई बार मिलने को कहा लेकिन वह इनकार करती रही। 2 सितंबर निशांत ने दोस्ती का वास्ता दे सिर्फ एक बार मिलने के लिए उसे साकेत बुलाया। वह पहुंची तो निशांत उसे कार में बैठा कर फरीदाबाद में सेक्टर 46 स्थित एक फ्लैट ले आया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी ने शिकायत करने पर वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी भी दी।

file photo
आरोपी ने सबसे पहले फ्लैट के सामने कार रोकी और अपनी मंशा न जाहिर करते हुए युवती को कोल्ड ड्रिंक पिला दी। पहले तो युवती को कोल्ड ड्रिंक का स्वाद समझ नहीं आया। बाद में कुछ नशा सा होने लगा। वह अपनी सुधबुध खोने लगी।

इसका फायदा उठाकर निशांत उसे फ्लैट में ले गया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि निशांत ने दुष्कर्म का वीडियो बनाया। होश आने पर पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू दिखा कर जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी ने शिकायत करने पर वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी भी दी। सूरजकुंड थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, आरोपी निशांत रोहिणी में कहां का रहने वाला है, पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें