जेट एयरवेज की फ्लाइट में दो एयरहोस्टेस के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि नशे में धुत 23 साल के एक युवक ने दोनों पीड़िताओं को कथित तौर पर अपना शिकार बनाया।जिस फ्लाइट में छेड़छाड़ हुई है वो मुंबई-नागपुर है और उसका नंबर 9S24460 है।
दोनों एयरहोस्टेस ने हार्डवेयर व्यापारी आकाश गुप्ता के खिलाफ लिखित में शिकायत फ्लाइट के कैप्टन गोपालसिंह मोहनसिंह को दी। कैप्टन ने आकाश को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया। सीआईएसएफ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आकाश को पुलिस को सौंप दिया, जहां उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।