फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक की पीड़िता ने कलेक्ट्रेट पर किया आत्मदाह का प्रयास

Fri, 12 May 2017 02:42 PM IST
amarujala.com- Submitted by: Abhishek Tiwari
विज्ञापन
तीन तलाक पीड़िता
विज्ञापन
रोज की तरह कलेक्ट्रेट में फरियादियों की सुनवाई हो रही थी। अधिकारी अपने कार्यालयों में जमे हुए थे। इसी दौरान कलेक्ट्रेट गेट पर पति की प्रताड़ना और तीन तलाक से परेशान युवती ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया। कलेक्ट्रेट गेट पर तैनात पुलिस ने महिला को बचाया और उसे लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन


पीड़िता का नाम अजरुनिशा बताया गया है वह कुंडा गांव भगोरा की निवासी है। पीड़िता की शादी नवंबर 2016 में तौफीक निवासी महेशपुरा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। महिला का आरोप है कि दहेज प्रताड़ना के साथ में उसके साथ मारपीट होती थी। पति बहनोई के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था।

तीन महीने पहले पति ने सादे कागज में दस्तखत लेकर तीन तलाक दे दिया। इसके बाद पीड़िता सीबीगंज और भमोरा थानों के बीच में चक्कर काटती रही लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया। वही एसपी सिटी रोहित सिंह ने बताया कि महिला ने 156(3) में कोर्ट में मामला डाला था। सीबीगंज थाने से आख्या कोर्ट गई।  अब कोर्ट में दोनों पक्षो की सुनवाई होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें