फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर ने पति पर डाल दिया खौलता तेल, ये थी वजह 

Fri, 18 Aug 2017 09:49 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक दिल-दहला देने वाली वारदात में किन्नर ने अपने पति पर खौलता हुए तेल डाल दिया। वारदात के बाद आरोपी उसे बाथरूम में बंद कर फरार हो गई। किसी तरह पीड़ित अजय शर्मा (35) ने खुद को बाथरूम से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रअसल अजय के परिजन किन्नर के साथ रहने का विरोध करते थे। यह बात किन्नर को पसंद नहीं थी। वारदात के बाद से आरोपी किन्नर नितिन उर्फ पायल फरार है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

पुलिस के मुताबिक, फरीदाबाद के रहने वाले अजय अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। अजय प्राइवेट नौकरी करता था। चार साल पहले उसकी मुलाकात पायल नामक किन्नर से हुई। दोनों के बीच प्रेम हुआ। इसके बाद 2014 में अजय ने अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़कर पायल के साथ अरविंद नगर, घोंडा, जाफराबाद, दिल्ली में रहना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

फाइल
इसके बाद 2015 में अजय ने पायल से शादी कर ली। इधर, अजय के परिजन पायल को छोड़कर वापस पत्नी व बच्चों के पास आने का दबाव बना रहे थे। पायल को यह बिल्कुल पसंद नहीं था। अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। अजय पायल को समझाता भी था कि वह उसके साथ ही रहेगा। लेकिन पायल तैयार नहीं थी।

नौ अगस्त को अजय पायल के साथ घर में सोया था। इस बीच पायल ने रिफाइन ऑयल को गैस पर गर्म किया और सोते अजय के ऊपर डाल दिया। जान बचाने के लिए अजय चिल्लाता हुआ बाथरूम में भागा। लेकिन पायल ने बाथरूम को बाहर से बंद कर दिया और फरार हो गई। बाद में चिल्लाने पर पड़ोसियों ने उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार रात को उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें