फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से बचने के लिए मनोरोगी को पहनाए अपने कपड़े, सिर काटकर कुआं में फेंका

Mon, 18 Jul 2016 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी के करनपुर से शनिवार रात एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया गया जो डेढ़ साल पहले पुलिस की नजरों में मर चुका था। बता दें कि चोरी के आरोप में गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी एक मनोरोगी की हत्या कर उसे अपने कपड़े पहना दिए थे। फिर उसकी गर्दन अलग कर धड़ कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन


मनोरोगी को मौत के घाट उतारने के बाद वह परिवार सहित चोरी से ससुराल में रहने लगा था। लेकिन उसके जिंदा होने का रहस्य तब सामने आया जब उसके गिरोक का एक चोर पुलिस के हत्‍थे चढ़ा। आखिरकार कई महीनों की मशक्कत के बाद शनिवार को आरोपी धर लिया गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

पिपरी थाने के चलौली गांव का रहने वाला शुड्डन उर्फ रामभरोसे पुत्र रामशरन चोरी करता था। गैंग में उसके अलावा तीन लोग थे। करीब डेढ़ साल पहले रामभरोसे ने अपने ही गांव में चोरी करवा दी। हालांकि अन्य वारदातों की तरह इस बार चोर बच नहीं सके और उनका नाम सामने आ गया। पकड़े जाने से बचने के लिए रामभरोसे ने अपनी फर्जी हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन


इसमें उसने अपने तीनों साथियों की मदद ली। योजना के तहत चारों अपराधी इलाहाबाद से एक मनोरोगी को कौशाम्बी ले आए और उसकी हत्या कर दी। फिर रामभरोसे ने मृतक को अपनी शर्ट- पैंट पहना दिए। इसके बाद सिर गायब कर धड़ कुएं में डाल दिया।
विज्ञापन

सिरकटी लाश को पत्नी ने बताया था पति

सिरकटी लाश मिलने पर पत्नी ने मृतक की शिनाख्त अपने पति रामभरोसे के रूप में की। हत्या का मामला भी दर्ज हुआ। इस बीच पिपरी पुलिस चोरी के साथ ही अब रामभरोसे की हत्या के मामले की भी जांच में जुट गई।

करीब नौ महीने पहले चोरी मामले के तीनों आरोपी पकड़ लिए गए। कड़ाई से पूछताछ हुई तो तीनों ने रामभरोसे की ‘हत्या’ का राज बयां किया तो पुलिसवाले भी स्तब्ध रह गए। इसके बाद पुलिस रामभरोसे की तलाश में जुट गई। उस पर तीन हजार का इनाम भी रखा गया।

उसकी पत्नी का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया। पता चला कि कई महीने तक बाहर रहने के बाद रामभरोसे पत्नी और बच्चों को लेकर अपने ससुराल करनपुर में रहने लगा। थानेदार भाष्कर मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने शनिवार रात रामभरोसे को उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सारा मामला खुल गया। पुलिस के मुताबिक हत्या में प्रयुक्त चापड़ रामभरोसे के घर से बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम को एसपी ने पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें