दिल्ली में युवक ने महिला को हवस का शिकार बनाया। कमरे में बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया। महिला ने ये आरोप पड़ोस में रहने वाले किरायेदारों पर लगाए हैं।
घटना शाहदरा इलाके की है। 40 वर्षीय एक महिला ने अपनी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर रहने वाले तीन लड़कों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध बता रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि झगड़े के बाद महिला ने लड़कों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। फिलहाल महिला की शिकायत पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सपना (40) (बदला हुआ नाम) अपनी बेटी के साथ रोहताश नगर में किराये के मकान में ग्राउंड फ्लोर पर रहती है। सपना के पति की मौत हो चुकी है, जबकि उसकी बेटी प्राइवेट नौकरी करती है। इसी मकान में अलग-अलग फ्लोर पर अन्य किरायेदार भी रहते हैं।