फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को तीन लोगों ने बंधक बनाकर किया गैंगरेप, जांच में सामने आई ये बड़ी बात

Fri, 18 Aug 2017 09:48 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
दिल्ली में युवक ने महिला को हवस का शिकार बनाया। कमरे में बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया। महिला ने ये आरोप पड़ोस में रहने वाले किरायेदारों पर लगाए हैं।
विज्ञापन


घटना शाहदरा इलाके की है। 40 वर्षीय एक महिला ने अपनी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर रहने वाले तीन लड़कों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध बता रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि झगड़े के बाद महिला ने लड़कों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। फिलहाल महिला की शिकायत पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सपना (40) (बदला हुआ नाम) अपनी बेटी के साथ रोहताश नगर में किराये के मकान में ग्राउंड फ्लोर पर रहती है। सपना के पति की मौत हो चुकी है, जबकि उसकी बेटी प्राइवेट नौकरी करती है। इसी मकान में अलग-अलग फ्लोर पर अन्य किरायेदार भी रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल
बुधवार शाम करीब 5.30 बजे बिल्डिंग से मोटर चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बयान लेने के बाद पुलिस चली गई। बताया जाता है कि दूसरी मंजिल पर रहने वाले किरायेदारों ने सपना से कहा कि वह ग्राउंड फ्लोर पर रहती है, उसे मोटर चोरी होने का पता होना चाहिए था। इसी बात पर सपना और उनका झगड़ा हो गया।

सपना ने आरोप लगाया कि दूसरी मंजिल पर रहने वाली महिलाओं ने उसके साथ मारपीट करने के अलावा वहां रहने वाले तीन लड़कों ने उसे जबरन कमरे में खींचकर गैंगरेप किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें