फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली विवाहिता से गैंगरेप, पुलिस ने भी किया घिनौना काम

Sat, 23 Sep 2017 08:37 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
घर में अकेली विवाहिता से गैंगरेप, पुलिस ने भी किया घिनौना कामविवाहिता घर में अकेली थी। पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों की नियत खराब हो गई। बहाने से युवकों ने घर का जबरन दरवाजा खुलवाया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। शिकायत करने थाने पहुंची पीड़िता से पुलिस ने भी घिनौना काम किया। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी की है। पिपरी इलाके की एक विवाहिता के साथ पड़ोसी युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता शिकायत लेकर थाने गई तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। शुक्रवार को अदालत के आदेश पर पिपरी पुलिस ने आरोपी तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पढ़ें:- घर में अकेली नाबालिग देख चार युवकों की खराब हुई नियत, बनाया हवस का शिकार

आरोप है कि विवाहिता 27 अगस्त की शाम घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य लोग खेत पर गए थे। इसी दौरान बहाने से पड़ोस के तीन युवकों ने जबरन दरवाजा खुलवाया। इसके बाद आरोपियों ने विवाहिता के साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
दरिंदगी के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। विवाहिता ने जब घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने डांटकर भागकर दिया। 

पढ़ें:- पड़ोसी ने घर में अकेली मासूम को बनाया हवस का शिकार, दरिंदगी के बाद किया रूह कंपाने वाला काम

अब पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर अब पिपरी पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें