फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल खत्म कर काम पर लौटें डॉक्टर, सरकार मुहैया कर सुरक्षा - बॉम्बे HC

Thu, 23 Mar 2017 12:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
मुंबई के अस्पताल में डॉक्टर और लोगों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। ये घटना मुंबई के सायन हॉस्पिटल की है, जहां बुधवार रात मरीज के रिश्तेदारों ने कथित तौर पर रेजिडेंट डॉक्टर पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंची ने इस आरोप में तीन महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
Mumbai: Resident doctor at Sion Hospital allegedly attacked by a patient's relatives last night; Police complaint registered against 3 women pic.twitter.com/v35sujaIAN — ANI (@ANI_news) March 23, 2017
रेजिडेंट डॉक्टर पर हमला होने के बाद डॉक्टरों में नाराजगी देखी जा रही है। वे फिर से हड़ताल पर चले गए हैं और मरीज हॉस्पिटल के बाहर इलाज के लिए इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

  Mumbai: Patients wait outside Sion Hospital as resident doctors continue with their strike. pic.twitter.com/rSlUrSq917 — ANI (@ANI_news) March 23, 2017
बता दें कि हाल ही में रेजिडेंट डॉक्टर पर हमला होने के बाद 4500 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। इससे 17 सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा। एएनआई की खबरों के अनुसार महाराष्ट्र के धुले जिले में रविवार की शाम को मरीज के परिजनों ने इलाज में देरी करने के कारण डॉक्टर को पीटा है।

पूरे मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा है कि डॉक्टर हड़ताल खत्म कर काम पर लौटें। इसके अलावा कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया कि डॉक्टरों के लिए सुरक्षित माहौल कायम करें ताकी वो बेखौफ काम कर सकें। 15 दिन बाद इस मुद्दे पर फिर होगी सुनवाई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें