शौक से ली जाने वाली सेल्फी कब जानलेवा हो गई किसी को पता हीं नहीं पड़ा। दुनिया भर में सेल्फी लेने के दौरान हुए हादसों में सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई हैं। सोमवार को इस आंकड़ें में फिर से इजाफा हुआ...
मामला बेंगलुरु का है, जहां ट्रेन की पटरी पर सेल्फी ले रहे 3 युवकों की चलती ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना हेजजला और बिदादी स्टेशन के बीच सुबह 8:30 बजे की है। जनरल रेलवे पुलिस अधीक्षक एन. चैत्र ने बताया कि मैसूर से बेंगलुरु जा रही गोलगुम्बज एक्सप्रेस ने युवकों को रौंद दिया।