स्कूल की छुट्टी के बाद हाईस्कूल की तीन छात्राएं एक साथ रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं। स्कूल की छुट्टी के बाद ना तो वो कोचिंग पहुंची और ना ही घर।
परिवार वालों ने तलाश की तो पता लगा कि वे कोचिंग भी नहीं पहुंचीं। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिवार वालों ने दो संदिग्ध युवकों के नाम भी पुलिस को बताए हैं।
पढ़ें:- गैंगरेप के बाद नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत, इस हालत में शव देख सिहर गई पुलिस
पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। एसपी ने सुनगढ़ी थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच प्रभारी को छात्राओं की बरामदगी के लिए लगाया है। तीनों छात्राएं शहर के स्प्रिंगडेल कॉलेज की छात्राएं हैं। घटना उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के माधोटांडा रोड पर मुहल्ला सिविल लाइन निवासी 15 वर्षीय किशोरी स्प्रिंगडेल कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। रोजाना स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह दोपहर दो बजे कोचिंग जाती और बाद में घर पहुंचती।
फाइल
बुधवार दोपहर को रोज की तरह वह अपनी दो साथी छात्राओं के साथ छुट्टी के बाद स्कूल से निकलीं लेकिन कोचिंग भी नहीं पहुंची। तीनों ही आपस में सहेली हैं। देर शाम तक घर न आने पर परिवार वालों ने सुराग लगाने की कोशिश की, जिसमें पता लगा कि तीनों छात्राएं स्कूल से निकलने के बाद न घर पहुंची, न ही कोचिंग।
कई जगह तलाशने के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर एक छात्रा के पिता ने सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। रात में ही बरामदगी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई।
पढ़ें:- युवती को अगवा कर कार में किया गैंगरेप, फिर किया ऐसा कांड सहम गए सब
एसपी कलानिधि नैथानी ने परिवार वालों से बातचीत की। इसमें शहर के दो युवकों के नाम बतौर संदिग्ध प्रकाश में आए है। इनकी धरपकड़ के लिए विवेचक पूरनपुर गेट चौकी प्रभारी एसके तोमर के अलावा क्राइम ब्रांच प्रभारी हरगोविंद सिंह को लगाया गया है।
लापता छात्राओं के सीडीआर निकलवाकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। विवेचक एसके तोमर ने बताया कि अभी कोई लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी है। दो युवकों के नाम परिवार वालों से मिले हैं, उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। फौरी तौर पर पुलिस का मानना है कि इन लड़कियों को बहला फुसलाकर कहीं बाहर ले जाया गया है।