फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ ट्रिपल मर्डर का खुलासा: सेक्स, लूट, पैसे के लिए हुई हत्या, तीन गिरफ्तार

Sat, 25 Jun 2016 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
रिया की फाइल फोटो और मामले का खुलासा करती पुलिस
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में शास्त्रीनगर(मेरठ) के सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। वारदात के पीछे सेक्स और लूट की कहानी सामने आई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मृतका रिया की स्कूटी और हत्या में प्रयुक्त दो चाकू भी बरामद कर लिये हैं।
विज्ञापन


आईजी जोन ने बताया कि हत्यारोपियों का मकसद रिया की हत्या कर बीमा कंपनी मैनेजर चंद्रशेखर गुप्ता के घर में लूटपाट करना था। इस बात की भी पुष्टि की है कि चंद्रशेखर के घर में सेक्स रैकेट चलता था।

आईजी जोन सुजीत पांडेय ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में हत्यारोपी सचिन सक्सेना उर्फ टीनू निवासी माधवपुरम, विकास उर्फ विक्की निवासी ठठेरवाड़ा कोतवाली और उदयवीर उर्फ भालू निवासी बरेली को मीडिया के सामने पेश किया।
विज्ञापन


इनमें विक्की ट्रिपल मर्डर का मास्टर माइंड बताया गया। 18 जून को शास्त्रीनगर सेक्टर-5 में बीमा कंपनी के मैनेजर चंद्रशेखर गुप्ता, उनकी पत्नी पूनम गुप्ता और एक युवती रिया उर्फ रेनू की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस तिहरे हत्याकांड के इन तीनों आरोपियों को सोहराब गेट बस अड्डे के सामने से गिरफ्तार किया गया।
  रिया कर रही थी विक्की की अनदेखी
आईजी ने इस हत्याकांड के कारणों के बारे में बताया कि हत्यारोपी विकास उर्फ विक्की की शेरगढ़ी मेडिकल निवासी रिया से करीब डेढ़ साल पहले दोस्ती हुई थी। रिया के कॉल गर्ल होने की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि विक्की ग्राहक के रूप में उसके संपर्क में आया था। बाद में वह उसके लिये दलाली करने लगा। इस दौरान ही चंद्रशेखर के घर में उसका आना-जाना हो गया। पिछले कुछ दिनों से रिया विक्की की अनदेखी करने लगी थी। इससे विचलित विक्की ने रिया की हत्या की योजना बना डाली।

आईपीएल का सट्टा हारा था सचिन
उधर, विक्की का दोस्त सचिन आईपीएल में तीन लाख रुपये का सट्टा हार गया था। मंडपों में सजावट का काम करने वाले सचिन पर दो लाख रुपये का कर्ज चढ़ गया था। सचिन ने विक्की से कहा कि मुझे किसी भी तरह से पैसे की जरूरत है, कहां से मिलेंगे।

कर्ज चुकाने के लिए सचिन ने की हत्या

रिया की फाइल फोटो
आईजी के अनुसार विक्की और रिया के बीच काफी समय से संबंध थे। विक्की जानता था कि रिया गलत काम करती है। कुछ दिनों से विक्की रिया की अनदेखी से परेशान था तो सचिन एक झटके में मोटा पैसा कमाना चाहता था। इस पर विक्की ने सचिन से रिया की हत्या शास्त्रीनगर में चंद्रशेखर के मकान में करने की बात कही थी।

इनकी सोच थी कि चंद्रशेखर के मकान में लाखों रुपये की नकदी और जेवरात मिलेंगे। इससे सचिन अपना कर्जा चुका लेगा तो विक्की रिया से बदला ले लेगा। दोनों ने हत्या की प्लानिंग बनाते हुए इसमें बरेली निवासी अपने दोस्त उदयवीर उर्फ भालू को भी मेरठ बुलाकर शामिल कर लिया था।

फर्जी आईडी पर लिये सिम से की कॉल
विक्की ने 17 जून को फर्जी आईडी पर तारापुरी, लिसाड़ीगेट से सिम लिया था। उस नंबर से रिया को फोन कर मुलाकात करने की बात कही। इस पर रिया ने 18 जून को उसे चंद्रशेखर के घर बुलाया था। इस दौरान सचिन और उदयवीर भी विक्की के साथ पहुंचे थे।

चंद्रशेखर के घर में चलता था सेक्स रैकेट

रिया की फाइल फोटो - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
आईजी ने आरोपियों के हवाले से बताया कि चंद्रशेखर के मकान में सेक्स रैकेट चलता था। इसके लिए विक्की, सचिन और उदय रिया से मिलने पहुंचे थे। इसमें सचिन ग्राहक बनकर गया था। इस दौरान सचिन ने रिया को 1200 रुपये का पेमेंट किया। जबकि, चंद्रशेखर को 100 रुपये देकर कंडोम लाने के लिये भेज दिया।

चंद्रशेखर बाहर से ताला बंद कर बाजार के लिये निकला तो सचिन ने रिया को चाकू से गोद डाला। चीख-पुकार सुनकर पूनम दौड़ी तो उसे उदयवीर ने मार दिया। इस बीच, चंद्रशेखर जब ताला खोलकर घर में घुसा तो आरोपियों ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया।

हरिद्वार भाग गए थे सचिन और उदयवीर
ट्रिपल मर्डर को अंजाम देने के बाद सचिन और उदयवीर हरिद्वार भाग गए थे। हरिद्वार के बाद बरेली जाने की फिराक में थे। बृहस्पतिवार देर रात दोनों आरोपी जब सोहराब गेट बस अड्डा पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, विकास को कोतवाली इलाके से पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया था।

स्कूटी और एलसीडी बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर रिया की स्कूटी कबाड़ी बाजार स्थित नाले के पास से बरामद की। साथ ही चंद्रशेखर के घर से गायब एलसीडी सरायलाल दास से एक कमरे से बरामद की। पुलिस ने आरोपियों की एक स्कूटी भी बरामद की, जिससे तीनों आरोपी चंद्रशेखर के घर पहुंचे थे। विकास स्कूटी लेकर चंद्रशेखर के घर के बाहर ही टहल रहा था। पुलिस का दावा है कि विकास ने मकान में एंट्री नहीं की थी।
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड बॉडीगार्ड

रिया की फाइल फोटो
बीमा कंपनी में मैनेजर चंद्रशेखर गुप्ता के मकान के अलावा भी शास्त्रीनगर में कई मकानों में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसकी पुष्टि पुलिस अफसरों ने की है।

शास्त्रीनगर में सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड बॉडीगार्ड है। जिसके संपर्क में कई कॉलगर्ल्स और दर्जनों युवक हैं। ट्रिपल मर्डर के आरोपी सचिन ने खुद को बॉडीगार्ड का दोस्त बताया था। जिसके बाद रिया ने उससे मिलने पर सहमति जताई थी।

बॉडीगार्ड शास्त्रीनगर में एक शातिर बदमाश है। जोकि कई बार लूटपाट में जेल जा चुका है। अब उसका कई कॉलगर्ल्स से संपर्क है। जिनके जरिये उसने शास्त्रीनगर में कई रहीसजादों को भी जोड़ा।

कॉलगर्ल इस बॉडीगार्ड का नाम सुनते ही किसी से मुलाकात करने के लिये राजी हो जाती हैं। इसकी जानकारी विक्की को भी थी। विक्की ने रिया तक सचिन को पहचान का फार्मूला इस्तेमाल किया। 

इसका खुलासा आईजी ने प्रेसवार्ता में किया। सवाल उठा कि यह बॉडीगार्ड कौन है और कॉलगर्ल्स से कैसे जुड़ा। आईजी ने बताया कि रिया के अलावा दर्जनों लड़कियों हैं जोकि रहीसजादों के घरों में सेक्स रैकेट चलती हैं।

पुलिस को बॉडीगार्ड की तलाश है। इस गिरोह को जल्द पकड़ा जाएगा। कई युवतियां और युवकों के नाम सामने आए हैं। 

‘आई एम बॉडीगार्ड फ्रेंड’
पुलिस के अनुसार 18 जून की सुबह 9:10 बजे कॉल रिसीव न होने पर विक्की ने रिया के मोबाइल पर मेसेज भेजा था कि ‘आई एम बॉडीगार्ड फ्रेंड’ (मैं बॉडीगार्ड का दोस्त हूं)। जिसे पढ़ने के बाद ही रिया ने कॉल रिसीव की थी।

सचिन ने बॉडीगार्ड का नाम लेकर रिया से मुलाकात करने की इच्छा जताई। रिया ने शाम 4:15 बजे का टाइम दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें