फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती कर लाखों रुपये की ठगी, दो नाइजीरियाई समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 16 Nov 2018 07:49 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

द्वारका जिले की साइबर टीम और मेघालय पुलिस की संयुक्त टीम ने सोशल साइट पर दोस्ती कर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को महावीर एंक्लेव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में दो नाइजीरियाई व एक मेघालय का युवक है। आरोपी दोस्ती करने के बाद महंगे गिफ्ट देने का झांसा देकर ठगी को अंजाम देते थे। आरोपियों ने शिलांग निवासी एक महिला कारोबारी से साढ़े 20.64 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन, पांच लैपटॉप, एटीएम कार्ड, पासबुक, 8500 रुपये के अलावा अन्य सामान बरामद किया है।  

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि गिरफ्तार नाइजीरियाई युवकों की पहचान ओसे प्रिंस और डाइरा हबीब तथा तीसरे की पहचान मेघालय निवासी मैक्सरिक के रूप में हुई है। महिला कारोबारी ने शिलांग में ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उसने बताया कि एक माह पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती यूके निवासी वोवेन गैलविन से हुई थी। कुछ दिनों तक बातचीत के बाद गैलविन ने उसे बताया कि वह उसके लिए 50 हजार यूएस डॉलर का गिफ्ट भेज रहा है।  

उसके बाद कस्टम, इनकम टैक्स और जीएसटी के अधिकारियों के नाम से पीड़िता के पास फोन आया और पार्सल देने के नाम पर उससे 20.64 लाख रुपये अपने बैंक खाते में मंगवा लिए। ठगी अहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। शिलांग पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। आरोपियों की लोकेशन दिल्ली के महावीर एंक्लेव में आ रही थी। मेघालय पुलिस ने द्वारका पुलिस से संपर्क कर तीनों आरोपियों को महावीर एंक्लेव से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

 
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने फेसबुक, व्हाट्सऐप और अन्य ऑनलाइन मीडिया साइट पर फर्जी अकाउंट्स बना रखे हैं। जिसके जरिये वह लोगों से दोस्ती करते हैं। उन्हें गिफ्ट भेजने का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाते हैं और फिर पार्सल देने के नाम पर कस्टम और इनकम टैक्स अधिकारी बनकर उन पर दबाव बनाते हैं। ऐसा कर पीड़ितों से फर्जी अकाउंट्स में रुपये डलवाते हैं। अकाउंट में रुपये आने के एक घंटे बाद ही सभी आरोपी रकम को एटीएम से निकाल लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें