फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई व भाभी ने डंडे से पीट पीट कर की थी देवर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई, भाभी ने पीट-पीट कर मार डाला रणधीर
विज्ञापन

देवर की मौत मामले में पुलिस का खुलासा, दंपती की शिकायत पाई गई फर्जी
फोरलेन मुआवजे की राशि बंटवारे पर शुरू हुआ था झगड़ा
मंडी में पोस्टमार्टम, एफएसएल टीम ने किया घटनास्थल का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। भेखली क्षेत्र के कंगती गांव में दो भाइयों के झगड़े में भाभी से लगे धक्के में देवर की मौत मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने जांच में दंपती की ओर से दी गई शिकायत फर्जी पाई है। जांच में सामने आया है कि भाई व भाभी ने ही डंडे से पीट-पीट कर ही छोटे भाई की हत्या की थी और पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी बनाई। पुलिस ने शातिर दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस को हत्या के तथ्य मिले थे। हत्या का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी दंपती से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर दिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वीरवार देर रात मृतक रणधीर नशे में अपने भाई के कमरे में पहुंचा। यहां फोरलेन से मिले मुआवजे के बंटवारे को लेकर बहसबाजी शुरू हुई और झगड़ा शुरू हो गया। इस बीच रणधीर ने कमरे में रखा टीवी तोड़ दिया और चुन्नी देवी की अंगुली में दांत मारा। इस पर भड़के दंपति ने लात व मुक्कों से रणधीर की पिटाई करना शुरू कर दी। बाद में डंडे से दोनों ने रणधीर के सिर व टांगों में वार किए। इसे रणधीर सह नहीं पाया और उसकी मौके पर मौत हो गई। रात को हुई घटना से दंपति घबरा गया और दोनों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी बनाई और पुलिस थाना कुल्लू पहुंच गए। शनिवार को एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया और तथ्य जुटाए। शव का मंडी में पोस्टमार्टम करवाया गया। इधर, डीएसपी मुख्यालय आशीष शर्मा ने बताया कि आरोपी दंपति ने गुनाह कबूल कर लिया है। शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि हत्या में उपयोग किए डंडे को बरामद किया जाएगा। आरोपियों ने डंडा घर में ही रखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें