फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई भगदड़ में चोरों ने कुछ ऐसे उठाया फायदा सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

Sat, 30 Sep 2017 12:12 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे के बाद इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक चोर  मृतक महिला के हाथों से सोने के कंगन चुराते देखा गया।
विज्ञापन


इस घटना का पता तब चला जब सोशल मीडिया पर कंगन चुराते हुए फोटो वायरल हुई। अंग्रेजी वेबसाइट मिड डे की खबर के अनुसार सुमालाता शेट्टी और सुजाता अलवा नाम की दो महिलायें दशहरे के लिए फूल लेने दादर मार्किट गई हुई थीं।

मार्किट से वापस आपने के दौरान एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज गिरने की अफवाह से भगदड़ मच गई। भारी भीड़ के कारण ये दोनों महिलायें अपनी जान न बचा सकीं और भगदड़ में इनकी मौत हो गई।

इस दौरान दो व्यक्ति महिलाओं के शव के पास आते हैं और सुमालाता शेट्टी के हाथों के सोने कंगन चोरी करके ले जाते हैं। कंगन चोरी को खुलासा तब हुआ जब दोनों महिलाओं के परिजनों ने केएम हॉस्पिटल में पुलिस को बताया कि सुमालाता के हाथ में सोने का कंगन था जोकि अब नहीं है।
 
विज्ञापन

मगर कुछ, देर बाद जब सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई तो पता चला कि सुमालाता के हाथ का कंगन स्टेशन पर ही एक व्यक्ति द्वारा चुराया गया है।

फोटो को महिलाओं के परिजनों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। वहीं मुख्यमंत्री घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि आरोपी को जल्दी ही पकड़ा जायेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें